सरायकेला-खरसांवा पुलिस ने चलाया अफीम विरोधी अभियान, ग्रामीणों को दी वैकल्पिक खेती की जानकारी


jamshedpur: पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 20.12.2025 को चौका थानांतर्गत ग्राम मुटुदा में चौका पुलिस एवं SSB मतकमडीह द्वारा अफीम की अवैध खेती के संबंध में भौतिक रुप से एवं ड्रोन के माध्यम से सत्यापन किया गया, सत्यापन में ग्राम मुटुदा में कुछ खतों में सरसों, मटर, आलू एवं चना की खेती की गयी है तथा अधिकांश भूमि परती पाई गयी, साथ ही ग्राम मुटुदा में चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और लोगों को खेती करने के लिए चना, मटर एवं सरसों के बीज का वितरण किया गया ।




