आदित्यपुर में मनाया गया संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

0
Advertisements

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक- पुरेंद्र

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आदित्यपुर (अभय कुमार मिश्रा):– आर आई टी थाना अंतर्गत जागृति मैदान में रविदास विकास समिति आदित्यपुर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह मनाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि जनता दल लोकतांत्रिक संसदीय बोर्ड की अध्यक्षा शारदा देवी, अधिवक्ता सह जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह , मुन्नी देवी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने संत शिरोमणि रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक है l उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर समाज में फैली बुराइयों अंधविश्वास एवं कुरीतियों को दूर किया जा सकता है l उन्होंने रविदास विकास समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रविदास विकास समिति के लोग समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर संत रविदास के विचारों का प्रचार प्रसार करें, ऐसा करने से एक मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा l उन्हें संत रविदास के “मन चंगा तो कठौती में गंगा”पर विस्तार से अपनी बात रखें l उन्होंने यह भी कहा कि संत रविदास सहित सभी संतो और महापुरुषों को जाति धर्म के दायरे में बांधना उचित नहीं होगाl उन्होंने लोगों को जातिविहीन, अंधविश्वास विहीन, समतामूलक समाज के स्थापना के लिए आगे आने का आह्वान किया ।

इससे पूर्व सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर एवं संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किया । 

See also  पिता को फोन पर दी धमकी, फिर छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या का आरोप

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन समिति के अध्यक्ष योगेंद्र राम ने की l समिति द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में यदुनंदन राम, कमलेश राम, राजलाल मेहरा, भरत राम, सज्जन राम, सुरेंद्र प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही ।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed