जुगसलाई में सुधरेगी सफाई व्यवस्था, आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे 80 सफाई मजदूर
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के सभी वार्डों में साफ-सफाई सुधारने के लिए आउटसोर्सिंग से अधिकतम 80 सफाई मजदूर रखे जाएंगे। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी ने अति अल्पकालीन इच्छा की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है।
Advertisements

ये कर्मी मुख्य सड़कों पर झाड़ू, नालियों की सफाई, कूड़ेदानों से कचरा उठाव और रात की सफाई करेंगे। लावारिस जानवरों और शवों के निस्तारण का काम भी इन्हीं के जिम्मे होगा। जरूरत के हिसाब से कर्मियों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती है।
इस प्रक्रिया में केवल नगर विकास एवं आवास विभाग में निबंधित संवेदक ही भाग ले सकेंगे। आवेदन 11 दिसंबर को दोपहर चार बजे तक जमा होंगे और उसी दिन शाम 4:30 बजे निविदाएं खोली जाएंगी।


