जिला पशुपालन कार्यालय का होगा जीर्णोद्धार, 10.95 लाख रुपये खर्च होंगे; तीन महीने में पूरा होगा काम
Advertisements

जमशेदपुर : जिला पशुपालन कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल, जमशेदपुर ने निविदा निकाली है। इस काम पर 10 लाख 95 हजार 200 रुपये खर्च होंगे और इसे तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
Advertisements

Advertisements

इच्छुक संवेदक 4 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक बीओक्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 2,500 रुपये का अप्रतिदेय बैंक ड्राफ्ट देना होगा। संवेदकों को 22 हजार रुपये अग्रधन राशि भी जमा करनी होगी।
भरे हुए निविदा प्रपत्र 5 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक रांची के अधीक्षण अभियंता कार्यालय या साकची स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जमा होंगे। उसी दिन 3:30 बजे निविदाएं खोली जाएंगी।


