मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा पहुंचकर अर्जुन मुंडा से मिलेंगे, मां के निधन पर जताएंगे शोक
Advertisements

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास जाएंगे। वे उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है, और घोड़ाबांधा तक रास्ते पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है।
Advertisements

Advertisements

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 2:05 बजे कंपुटा मैदान के अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। वे 2:15 बजे अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचेंगे और करीब 15 मिनट परिजनों से मिलेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे हेलीपैड लौटेंगे और 2:40 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।


