12 साल में ₹29 करोड़ का घोटाला उजागर, 24 खातों में पहुंची सरकारी रकम, जांच तेज
Advertisements

हजारीबाग : हजारीबाग ट्रेजरी से पिछले 12 वर्षों में करीब ₹29 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी राशि 24 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। मामले का खुलासा होने के बाद जांच एजेंसियों ने वित्तीय लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में फर्जी भुगतान और सरकारी धन के दुरुपयोग के संकेत मिले हैं। मामले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और अवैध निकासी से जुड़े सभी खातों की पड़ताल जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Advertisements



