खतरों के खिलाड़ी 14 के शूट के दौरान रोहित शेट्टी ने परफॉर्म किया रियल स्टंट…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- रोमानिया में चल रही है खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग ।शो सितंबर में टीवी पर प्रसारित होगा। खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी को उनकी एक्शन-पैक्ड मूवी और स्टंट्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो रियल स्टंट करते नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रोहित शेट्टी एक जाने माने स्टंटमैन है। उनकी फिल्म सिंघम, सिम्बा और सिंघम रिटर्न्स में आप उनका कमाल देख ही चुके होंगे। इन दिनों रोहित रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग में बिजी हैं। रोहित इस दौरान फैंस को वहां होने वाली चीजों से बराबर अपडेट करते रहते हैं। अभी तक शो के जो भी अपडेट आए हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सीजन टास्क के मामलों में और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

क्या होता है चैलेंज

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी ने स्टंट्स को लेकर अपना शौक जाहिर किया है। ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी जैसी एक्शन पैक्ड फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी स्पष्ट बता चुके हैं कि उन्हें हाई-ऑक्टेन माहौल कितना पसंद है। खतरों के खिलाड़ी पूरी तौर पर फियर फैक्टर पर आधारित शो है जहां सेलेब्स को कई सारे चैलेंजेस दिए जाते हैं और उन्हें अपने डर का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई फिजिकल और मेंटल चैलेंजेस से भी जूझना पड़ता है।

रोहित शेट्टी साल 2014 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार इसे होस्ट करते थे। रोहित शेट्टी को ये शो होस्ट करते हुए 10 साल हो गए हैं। शो का प्रीमियर सितंबर में टीवी पर होगा।

See also  रणवीर सिंह की 'प्रलय' को लेकर अनन्या बिड़ला का बड़ा बयान, बताया शानदार सिनेमाई अनुभव

रोहित शेट्टी ने पोस्ट की फोटो

हालांकि रोहित हमेशा अपने कंटेस्टेंट्स को मोटिवेट करते नजर आते हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें खुद रियल स्टंट करते देखा जा सकता है। रोहित ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें से एक में वो वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में डायरेक्टर को ट्रक और बर्निंग कार के साथ एक स्टंट करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed