महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तरह की गतिविधियों की हो रही समीक्षा, सादे वर्दी में हो रही खुफिया जांच

0
Advertisements

Saraikela : जमशेदपुर के करनडीह स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर परसुडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात पुलिस की एक विशेष टीम ने कीताडीह और आसपास के इलाकों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया. जिससे क्षेत्र में हलचल बनी रही. प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष टीम ने कीताडीह स्थित एक धार्मिक शैक्षणिक संस्थान का भी दौरा किया. यहां मौजूद युवकों से पूछताछ की गई तथा उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली गई. टीम ने संस्थान के संचालन, वहां आने-जाने वाले लोगों और हाल के दिनों में हुई गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी जुटाई.
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी सादे वर्दी में थे, जिससे स्थानीय लोगों को पहले इसकी भनक नहीं लगी. सुरक्षा के मद्देनजर टीम ने आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और आवश्यक बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया. हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है. अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया नियमित सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है और आम लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed