गदड़ा में ट्रेन से कटकर सेवानिवृत टाटा मोटर्स कर्मी की मौत

0
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा के पास ट्रेन की चपेट में आकर गदड़ा पंचायत भवन के पास रहने वाले 64 वर्षीय जगदीश साहनी की मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है. सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जगदीश टाटा मोटर्स से सेवानिवृत है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि जगदीश सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे. वे रेल ट्रैक पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. घर से 100 मीटर की दूरी पर यह घटना घटी है. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  छठ व्रतियों के बीच 1001 गन्नों का वितरण, घर तक पहुंचाने में भी जुटे परिषद के सदस्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed