मानसिक रोगियों के लिए उम्मीद की किरण बने रविंद्र मंडल, सामाजिक सेवा से बदल रही जिंदगी

0
Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र मंडल मानसिक रोगियों और जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आए हैं। वे लंबे समय से समाजसेवा के माध्यम से मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रविंद्र मंडल का कहना है कि मानसिक रोगियों को केवल इलाज ही नहीं बल्कि अपनापन, समझ और लगातार सहयोग की जरूरत होती है। इसी सोच के साथ वे ऐसे लोगों के बीच जाकर उन्हें दवा, परामर्श और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराते हैं। उनका उद्देश्य है कि मानसिक रूप से बीमार लोग भी सामान्य जीवन जी सकें और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें।

स्थानीय स्तर पर उनके इस प्रयास को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। सामाजिक कार्य के जरिए वे न केवल मरीजों की मदद कर रहे हैं, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी कर रहे हैं, जिससे लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है।

About The Author

See also  एसआईआर में अनमैप्ड और विसंगति वाले वोटरों की सुनवाई जारी, 12 अक्टूबर तक बांटे गए नोटिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed