रसानगर थानेदार रैयती मकान मरम्मत करवाने पर मांग रहे 5 लाख

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के बिरसानगर जोन नंबर 5 के रहने वाले चंदन सोरेन ने बिरसानगर के थानेदार नीमधारी रजक पर रैयती मकान मरम्मत करवाने के एवज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है. चंदन ने इसकी शिकायत सोमवार को एसयएसपी किशोर कौशल से की है. साथ ही थानेदार की धमकी की भी ऑडियो क्लिप एसएसपी को सौंपा गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चंदन का कहना है कि उनका जोन नंबर 5 में चार कट्ठा जमीन है. दो कट्ठा जमीन पर मकान बना हुआ है. मकान काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो गई है. इस कारण से मकान की मरम्मत दो माह से करवा रहे हैं. इस बीच थाना का चालक पुरेंद्र आया और कहा कि मकान मरम्मत नहीं करवा सकते हैं. पांच लाख देना होगा. बार-बार धमकी मिलने के कारण डर से उन्होंने 2 रुपये दे किया. अब और तीन लाख की मांग की जा रही है. थानेदार पर आरोप लगाया है कि वे फोन पर धमकी देकर कहते हैं कि झूठे केस में फंसा देंगे. पूरे मामले में चंदन ने जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग एसएसपी से की है. वहीं एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया है.

See also  किसान की बेटी ने JAC 10वीं में मचाई धूम, जिला टॉपर बनकर डॉक्टर बनने का सपना… 480 अंक पाकर रचा इतिहास

Thanks for your Feedback!

You may have missed