रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बना डाले ये 6 बडे़ रिकॉर्ड,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टार ये फिल्म साल 2025 में सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसके साथ ही इसने हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है इनके अलावा इस फिल्म ने भारत में 5 नए रिकॉर्ड तोड़े हैं. चलिए यहां आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ की 10वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी है. दूसरे रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य धर की इस फिल्म ने भारत में 6 नए रिकॉर्ड बनाए हैं:

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रणवीर सिंह की बनी हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन वाली फिल्म (58.20 करोड़)।
हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी इसने पुष्पा 2 के 54 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
छावा (140.72 करोड़) को पछाड़कर 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया.
हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड भी किया ‘धुरंधर’ ने अपने नाम
‘धुरंधर’ अब ‘सैयारा’ (337.69 करोड़) को पछाड़कर 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
कबीर सिंह (278.24 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए, अब भारतीय सिनेमा में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फिल्म बन गई है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed