रांची को एक साथ मिलेंगे तीन फ्लाईओवर, टेंडर शुरू होते ही तेज हुई तैयारियां

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी रांची को जल्द ही तीन नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। अरगोड़ा चौक, हरमू और करमटोली क्षेत्रों में फ्लाईओवर निर्माण की योजना को आगे बढ़ाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इन फ्लाईओवर परियोजनाओं को स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (SAJ) के माध्यम से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में पूरा किया जाएगा। इसके लिए आरएफपी (Request for Proposal) आमंत्रित किए गए हैं और कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। तय समय सीमा के अनुसार 17 अगस्त तक ई-टेंडर के माध्यम से आवेदन जमा किए जा सकेंगे, जबकि 18 अगस्त को इन्हें खोला जाएगा।

इन योजनाओं के तहत अरगोड़ा चौक से डिबडीह ब्रिज तक लगभग 3.804 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा, वहीं करमटोली चौक से साइंस सिटी तक करीब 3.216 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। तीसरा फ्लाईओवर हरमू रोड से जुड़ा होगा, जिसकी लंबाई लगभग 3.5 किलोमीटर होगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना है और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

About The Author

See also  XLRI जमशेदपुर में FULCRUM 6.0 का सफल आयोजन, कंसल्टिंग उद्योग में AI, बदलाव और रणनीतिक परिवर्तन पर हुई चर्चा

You may have missed