विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित होगी रामार्चा पुजा, बिहार से आए पंडित गौरी शंकर और स्थानीय पंडित विनोद पांडेय पुजन कार्य संपन्न कराएंगे… मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से प्रसाद का होगा वितरण…

0
Advertisements

जमशेदपुर :- विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में कल दिनांक 3 जुलाई को रामार्चा पुजा होगी. बिहार से आए पंडित गौरी शंकर और स्थानिय पंडित विनोद पांडेय पुजन कार्य को संपन्न कराएंगे. प्रात: 08:00 बजे से पुजा प्रारंभ हो जाएगी. मुख्य जजमान के रूप में विधायक सरयू राय एवं उनके परिवार जन होगें. श्री राय के साथ उनके समर्थक, श्रेष्ठजन भी पूजा अनुष्ठान में बैठेंगे.

परसो दिनांक 04/07/2023 दिन मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से प्रसाद का वितरण होगा. रविवार को देर शाम विधायक सरयू राय ने भाजमो के जिला पदाधिकारियों, तमाम मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की. मंडल अध्यक्षों को जिम्मेवारी बाँटी गई. सुबोध श्रीवास्तव ने बताया की प्रसाद वितरण स्टौल में मंडल अध्यक्ष पुरी टीम के साथ प्रसाद वितरण कार्य में तत्पर रहेंगे. प्रसाद वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अंतिम रूप में सभी तैयारिया कर ली गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सांसद कालीचरण सिंह की तबीयत बिगड़ी, मिलने पहुंचे ढुल्लू महतो

Thanks for your Feedback!