बिना वजह चेन खींचने पर रेलवे सख्त, यात्रियों को चेतावनी—नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रेलवे ने ट्रेनों में बिना किसी जरूरी कारण के अलार्म चेन खींचने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है और यात्रियों से इस पर रोक लगाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से ट्रेन संचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रेलवे के अनुसार, अलार्म चेन केवल आपात स्थिति में उपयोग के लिए होती है, लेकिन कई लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ट्रेनों में देरी होती है और पूरी व्यवस्था प्रभावित होती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना कारण चेन खींचना दंडनीय अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

रेलवे ने यात्रियों से जिम्मेदारी दिखाने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि ट्रेनें समय पर चल सकें और सभी यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

About The Author

See also  ईओ हत्याकांड का बड़ा खुलासा, साजिश रचने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Thanks for your Feedback!

You may have missed