बाल विवाह पर चला जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए अधिकार—कसम दिलाकर लिया बड़ा संकल्प

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल विवाह और बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो लड़कियों की शिक्षा और भविष्य दोनों को प्रभावित करता है। छात्राओं को समझाया गया कि वे न केवल खुद जागरूक रहें, बल्कि समाज में भी इसके खिलाफ आवाज उठाएं। अंत में सभी छात्राओं को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई।

See also  नौकरी से हटाए गए SBI एटीएम गार्डों का हंगामा, DC ऑफिस पर धरना देकर लगाई गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed