रेल परियोजना को मिली मंजूरी, संजय सेठ ने पीएम मोदी का जताया आभार

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : झारखंड और ओडिशा के लिए महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना के लिए 3,907 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

संजय सेठ ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। स्वीकृत योजना के तहत झारखंड के राजखरसावां-दांगोआपोसी रेलखंड में चौथी लाइन और ओडिशा के पारादीप-हरिदासपुर रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य शामिल है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पहल से यात्री और माल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना पूरी होने के बाद रेलवे संचालन की क्षमता बढ़ने और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

About The Author

See also  सात साल बाद नलों में लौटा पानी, शिकायत के बाद दुरुस्त हुई पाइपलाइन

You may have missed