दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे राहुल गांधी, खूंटी में ग्राम प्रधानों से करेंगे वन-टू-वन बातचीत

Advertisements

रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिसंबर के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ वन-टू-वन बातचीत करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम में पेसा नियमावली के क्रियान्वयन और ग्राम प्रधानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा राहुल गांधी रांची में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राहुल गांधी के संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सक्रिय हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर 24 नवंबर को रांची के राजकीय अतिथिशाला में पेसा पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी भी शामिल होंगे। बैठक में दौरे की रूपरेखा और गांव स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।

इससे पहले राहुल गांधी का झारखंड दौरा नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित था। उस समय दिल्ली में पार्टी की रैली, झारखंड में पर्व-त्योहार और विधानसभा के विशेष सत्र के कारण कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया था। अब दिसंबर के पहले सप्ताह में उनके संभावित दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू की हैं। हालांकि, दौरे की अंतिम तारीख और आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

About The Author

You may have missed