लापता लड़की केस में पुलिस पर सवाल… हाईकोर्ट सख्त, DGP से मांगी रिपोर्ट

0
Advertisements

रांची : लापता लड़की के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा से रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने यह निर्देश उस याचिका की सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें लड़की के परिजनों ने न्याय की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में आरोप है कि लड़की के एक रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि आखिर पुलिस ने ऐसा कदम क्यों उठाया, जबकि वह व्यक्ति किसी मामले में आरोपी नहीं था और केवल पीड़ित परिवार से जुड़ा था।

अदालत ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाए। साथ ही घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण भी करवाने को कहा गया है। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई में रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

About The Author

See also  10 लाख रुपये का इनामी माओवादी जोनल कमांडर दोषी करार, 13 अक्तूबर को सजा पर सुनवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed