दिनदहाड़े महिला से पर्स छिनतई, चलती बाइक से गिरकर गंभीर घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम के पास रविवार दोपहर हुई छिनतई की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। पर्स झपटने के दौरान महिला चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला नीतू पांडेय अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ साकची के ओल्ड बुक स्टोर से बाइक पर लौट रही थीं। वे जेआरडी कॉम्प्लेक्स होते हुए बीएसएनएल ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक आरोपी ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी। घटना के बाद दोनों बदमाश बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर की तरफ से साकची की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

About The Author

See also  पूर्व विधायक रमेश उरांव का निधन, कोलकाता में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस; 20 अगस्त को अंतिम संस्कार

Thanks for your Feedback!

You may have missed