पुणे के रईसजादे नाबालिग ने आखिर कार कबूली सचाई , बोला- ‘हां उस रात नशे में था, कुछ भी याद नहीं’…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- पुणे कार हादसे मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासे में पुणे पुलिस ने बताया है कि पोर्श दुर्घटना में शामिल 17 वर्षीय नाबालिग ने स्वीकार कर लिया है कि वह घटना के समय शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग से दुर्घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशे में था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुणे कार हादसे मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासे में पुणे पुलिस ने बताया है कि पोर्श दुर्घटना में शामिल 17 वर्षीय नाबालिग ने स्वीकार कर लिया है कि वह घटना के समय शराब के नशे में था।

पुलिस के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब पुलिस ने आरोपी नाबालिग से दुर्घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशे में था, इसलिए उसे कुछ भी याद नहीं है।

पुलिस ने एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की

वहीं, नाबालिग से जुड़े पोर्श कार दुर्घटना मामले की व्यापक जांच के विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के लिए पुलिस ने 100 कर्मियों वाली एक दर्जन से अधिक टीमें गठित की हैं।

हादसे में 2 आईटी पेशेवरों की हो गई थी मौत

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को नाबालिग लड़के द्वारा कथित रूप से चलाई जा रही पोर्श कार की एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 2 आईटी पेशेवरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पूरा परिवार जेल के अंदर

बता दें कि लड़के के परिवार के सदस्यों में से पुलिस ने अब तक उसके पिता, दादा और किशोर की मां को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, नाबालिग के ब्लड सैंपल के नमूने उसकी मां के ब्लड नमूने से बदल दिए गए थे, जबकि पिता और दादा पर ड्राइवर को धमकाने के आरोप हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed