नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के लिए जन शिकायत हेल्पलाइन सक्रिय, त्वरित समाधान का दावा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला–खरसावां जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर प्रशासन ने जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त के निर्देश पर हेल्पलाइन और जन शिकायत कोषांग को सक्रिय किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस जन शिकायत कोषांग का उद्देश्य निर्वाचन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता बनाए रखने और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। कोषांग के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों, सूचनाओं और असुविधाओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 से जुड़ी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए नागरिक टोल-फ्री दूरभाष संख्या 06597-234008 और 06597-1950 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय अवधि में प्राप्त शिकायतों का संबंधित पदाधिकारियों और निर्वाची अधिकारियों के समन्वय से समयबद्ध निपटारा किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता अनुसार विधिसम्मत व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या या सूचना के लिए केवल निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed