‘भारतीय परिवार परम्परा’ विषय पर कहानी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न,‌ 40 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

0
Advertisements

शाजापुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैंड स्थित शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01 शाजापुर में ‘भारतीय परिवार परम्परा’ विषय पर कहानी एवं निबंध प्रतियोगिता के‌ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम का शुभारंभ मां‌ सरस्वती‌ के‌ श्रीचित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के‌ साथ‌ प्रारंभ हुआ।‌ सरस्वती वंदना मालवी गीतकार श्री बालचंद्र सूर्यवंशी ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात साहित्य परिषद की संरक्षक एवं परामर्शदाता संतोष शर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी प्रतियोगिता हार जीत के लिए नहीं होती। यह केवल व्यक्ति की क्षमता को नापने का जरिया होती है कि उसे कितनी और मेहनत करने की आवश्यकता है। जितनी अधिक मेहनत होगी, कामयाबी उतनी ही बड़ी होगी।

Lतत्पश्चात कार्यक्रम में‌ अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत ने कहा कि‌‌ खेल में जीत या हार से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने होता है। हार से निराश नहीं होना चाहिये बल्कि उससे सबक लेकर कमियों में सुधार किया जाना चाहिये।

कार्यक्रम का‌ संचालन कर रहे प्रतियोगिता के जिला संयोजक श्री सज्जाद अहमद कुरैशी ने प्रतियोगिता परिणाम घोषणा कर‌ते हुए बताया कि‌ प्रतियोगिता में किरण विश्वकर्मा कहानी प्रतियोगिता में प्रथम, जिज्ञासा वैद्य निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, साधना प्रजापति तथा सलोनी शर्मा द्वितीय, लक्ष्मी नाविक, विजय चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार तथा‌ प्रमाणपत्र ‌देकर पुरस्कृत किया।‌ एवं 34‌ विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

See also  दुर्गापूजा मेले में हुड़दंग के आरोप में 16 युवक हिरासत में

साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए गर्ल्स कॉलेज प्रोफेसर दीपिका गुप्ता, रिचा मैंडम, वरिष्ठ व्याख्याता संतोष मतवाला, ज्योति धाकड़ तथा विशिष्ट सहयोग हेतु बालचंद्र सूर्यवंशी, अजीत पाराशर, गुलाब गुप्ता का‌ अभिनंदन पत्र, साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल विजया सक्सेना ने की। इस मौके पर साहित्य परिषद की संरक्षक श्रीमती ‌संतोष शर्मा, परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत और बालचंद्र सूर्यवंशी ने बच्चों को उनके परिणाम के लिए पुरस्कार दिए। लगभग‌ 40 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसीपल विजया सक्सेना ने बच्चों को उनकी सफलता पर बहुत बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सज्जाद अहमद कुरैशी ने किया तथा आभार साहित्य परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल ‘ज्वलंत’ ने माना।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed