प्रयत्न संस्था ने बस्ती के बच्चों संग बिताया वक्त, बाँटा भोजन और चॉकलेट

Advertisements

बागबेड़ा : सामाजिक कामों में लगी संस्था ‘प्रयत्न’ ने अपने साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के तहत रविवार को बागबेड़ा बस्ती में बच्चों के साथ एक खास कार्यक्रम किया। मकसद यही था कि बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के साथ वक्त बिताया जाए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ कई तरह के खेल और मनोरंजक गतिविधियां कराईं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान बच्चों के बीच भोजन और चॉकलेट बाँटी गई।

संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि हर बच्चे का बचपन खुशियों और अवसरों से भरा होना चाहिए और बागबेड़ा बस्ती के इन मासूमों की निस्वार्थ मुस्कान ही संस्था की असली सफलता है। उन्होंने कहा कि प्रयत्न आगे भी समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रयास करती रहेगी। कार्यक्रम में बस्ती के अभिभावक और स्थानीय लोग भी शामिल हुए और उन्होंने इस पहल की खूब सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में राहुल, दुर्गेश, आकाश, रवि, अंकित, भास्कर, शिबू, मधुरेश, राम, हर्ष समेत कई सदस्यों की अहम भूमिका रही।

 

About The Author

See also  दलमा अभयारण्य में पर्यटक कॉटेज निर्माण पर सवाल, सीइसी ने चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

You may have missed