नेशनल अवॉर्ड विजेता संथाली फिल्मकार बोले- मोबाइल कैमरे से भी शुरू कर दीजिए फिल्म बनाना

Advertisements

झारखंड : “आदर्श परिस्थितियों का इंतजार मत कीजिए। फिल्म बनानी है तो बनाइए, जरूरत पड़े तो मोबाइल कैमरे से शुरुआत कीजिए।” यह बात झारखंड के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली में युवा फिल्मकारों से कही। उनकी संथाली फिल्म ‘आंगेन’ (Angen) को 72वें National Film Awards में Best Debut Film of a Director के सम्मान के लिए चुना गया है। यह समारोह 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में होना है। रवि राज New Delhi Film Foundation (NDFF) के Talk Cinema On The Floor (TCOTF) के सितंबर चैप्टर में ‘Spotlight’ सत्र से ऑनलाइन जुड़े।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने बताया कि ‘आंगेन’ लगभग शून्य बजट और बेहद सीमित संसाधनों में बनी। यह फिल्म असल में मास कम्युनिकेशन के छात्रों को फिल्ममेकिंग सिखाने के एक हफ्ते के प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई थी। ये छात्र जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के थे, जो खुद रवि राज का भी पुराना संस्थान है। विभाग की अध्यक्षा डॉ नेहा तिवारी के आग्रह पर उन्होंने यह वर्कशॉप कराई थी। शूटिंग स्थानीय लोकेशन पर हुई और कहानी के लिए स्मृतियों में बसी लोककथाओं का सहारा लिया गया। उनका कहना है कि क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति पर फिल्म बनाने की अपनी चुनौतियां होती हैं, पर अपनी कम्युनिटी के बीच काम करने से लोग और सहयोगी लगातार जुड़ते जाते हैं और संसाधन भी धीरे-धीरे जुट जाते हैं। उन्होंने दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए और अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियों को फिल्मों में उतारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत होस्ट निवृति खत्री और पुनीत शर्मा ने की, इसके बाद NDFF के संस्थापक एवं महासचिव आशीष के. सिंह ने TCOTF और फाउंडेशन के विजन पर बात की। ‘Craft & Crew’ सत्र में FTII पुणे से प्रशिक्षित लेखक-पटकथा लेखक शिरीष शर्मा, जो भैयाजी सुपरहिट और माज़ी समेत 12 फीचर फिल्मों के लेखक हैं, ने कहा कि लेखक की पहली कहानी अक्सर उसके निजी अनुभवों के आसपास बुनी होती है और जब तक लेखक खुद किसी तकलीफ से नहीं गुजरता, लेखन में गहराई आना मुश्किल है। TCOTF के नए ‘Music Chapter’ की शुरुआत सितंबर के Artist of the Month, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर Bodh के साथ हुई, जो हाल में Senorita के हरियाणवी अंदाज वाले वीडियो से चर्चा में आए। यह कार्यक्रम श्री अरविंदो सेंटर फॉर आर्ट्स एंड क्रिएटिविटी (SACAC) में SACAC, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल (MESC) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव स्किल्स (IICS) के सहयोग से हुआ। आयोजन में NDFF की ओर से हरिंदर कुमार, वैभव मैत्रेय और कृश गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही।

See also  बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन

 

About The Author

You may have missed