पतरातू डैम पर प्रदूषण का खतरा, जल सप्लाई पर संकट, लोगों में बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : पहाड़ियों से घिरा पतरातू डैम इन दिनों बढ़ते प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। यह डैम क्षेत्र के लिए प्रमुख जलस्रोत है, जहां बरसात का पानी जमा कर सालभर उपयोग किया जाता है। लेकिन गंदा पानी और अन्य कारणों से इसकी स्थिति बिगड़ रही है, जिससे पर्यावरण और जलापूर्ति दोनों पर खतरा मंडराने लगा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डैम में बड़े पैमाने पर हो रहे मछली पालन के केज, होटल-रिसॉर्ट और आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी बिना शोधन के सीधे इसमें जा रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है और प्राकृतिक संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। यही पानी पावर प्लांट, सीसीएल और पीटीपीएस कॉलोनी समेत कई इलाकों में सप्लाई होता है, जिससे भविष्य में जल संकट की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह महत्वपूर्ण जलस्रोत गंभीर संकट में आ सकता है और पर्यटन पर भी असर पड़ेगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed