JPSC-JSSC विवाद पर सियासी हलचल तेज, SIT जांच और छात्रों से संवाद की मांग

Advertisements

रांची : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच इंडिया गठबंधन के दलों ने बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य कार्यालय में सर्वदलीय बैठक की। बैठक में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद, छात्रों की मांगों और नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश महासचिव इरफान अहमद अंसारी ने की। इसमें निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित करने और छात्रों के साथ सकारात्मक संवाद शुरू करने पर जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि 6 अगस्त सुबह 9 बजे इंडिया गठबंधन और विभिन्न छात्र संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल राज्य के श्रम एवं उद्योग मंत्री से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल छात्रों की मांगों और बैठक में लिए गए प्रस्तावों से सरकार को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग करेगा। बैठक में कांग्रेस, भाकपा, माकपा, तृणमूल कांग्रेस, माले लोक सेवा समिति, मुस्लिम मजलिसे उलेमा, आइसा, एआईएसएफ, एआईबीवाईएफ और एसएफआई सहित कई राजनीतिक व छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। छात्र संगठनों की ओर से ओजस्वी राज, अमन, दानिश, त्रिलोकी नाथ, हिमांशु सिंह, अफजल दुर्रानी, एहतेशाम परवीन और तेजू मिर्धा समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार को निष्पक्ष जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और छात्रों से जल्द बातचीत करनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed