छात्राओं से छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस सख्त, स्कूल-कॉलेजों के पास बढ़ाई पेट्रोलिंग

Advertisements

इचाक (हजारीबाग) : स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत मिलने के बाद इचाक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बुधवार को पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाई और प्रार्थना सभा में पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर कई शैक्षणिक संस्थान संचालित हैं। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल और कॉलेज खुलने तथा छुट्टी के समय कुछ युवक बाइक से आसपास रेकी करते हैं और उनके साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इन घटनाओं से परेशान जीएम कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को इचाक थाना में लिखित आवेदन देकर संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी और गश्त तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी गौतम कुमार और जेएसआइ नंदकिशोर दास ने कहा कि छात्राओं को परेशान करने वाले युवकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले भी ऐसी शिकायत मिलने पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

About The Author

You may have missed