बसंत सिनेमा के पास प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने के आरोप में भाजपा नेता सह सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत सिनेमा के पास प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने के आरोप में भाजपा नेता सह सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को साकची पुलिस चिंटू सिंह को लेकर मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. मेडिकल के बाद पुलिस ने चिंटू सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य हो रहा था. इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा. इसी बीच विवाद में प्रशासन के साफ धक्का मुक्की भी की गई. देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठी चार्ज भी कर दी थी. इसी मामले को लेकर चिंटू सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed