बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना में आयोजित हुई शांति समिति बैठक

0
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 जून को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया। जिसमें शांति समिति के सदस्य द्वारा समस्याओं की जानकारी दी गई तथा समाधान किया गया। वहीं इस बार बकरीद का नमाज चिंगड़ा मस्जिद में सुबह 7:00 बजे, बहरागोड़ा मस्जिद में 7:00 बजे तथा माटिहाना मस्जिद में 8:00 बजे नमाज अदा किया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से व हर्षोल्लास के साथ बकरीद मनाया जाएगा। इस बैठक में बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई निरा तिग्गा,बहरागोड़ा अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उत्पल मुर्मू समेत बहरागोड़ा थाना के सभी एसआई,एएसआई उपस्थित रहे। वहीं शांति समिति की बैठक में चिंगड़ा मस्जिद कमेटी के सचिव मोहम्मद कैयूम , बहरागोड़ा मस्जिद कमेटी के सचिव परवेज आलम, माटिहाना मस्जिद कमेटी के सचिव जाहिद हुसैन ,आदित्य प्रधान, तपन ओझा, मकसूद अंसारी, असित मिश्रा, चंडी चरण साउ,मुखिया पानसरी हांसदा,मदन मन्ना,शशांक शेखर पाल,मिंटू पाल,राजकुमार कर , सुमित माईती समेत शांति समिति के अनेकों सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा, ट्रेजरी ने झाड़ा पल्ला—DDO को ठहराया जिम्मेदार

Thanks for your Feedback!

You may have missed