पटमदा गेरूआ ने तेल मिल प्लांट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटमदा:  पटमदा के गेरूआ स्थित तेल मिल प्लांट में आज सुबह आग लग गई. आगलगी की घटना में ड्रम में भरे हुए पेंट में आग लग गई थी. इस कारण आग भयावह रूप ले चुकी थी. गनिमत है कि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू लिया. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है. यह आग जंगल की तरफ कूच करने लगी थी, लेकिन उसे भी बुझा दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विपिन दुबे का है प्लांट

तेल मिल प्लांट के बारे बताया जा रहा है कि गेरूआ में विपिन दुबे का प्लांट है. सुबह 10 बजे के बाद अचानक से धुंआ उठने पर लोगों को इसकी जानकारी मिली थी. इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह भी पहुंचे. प्लांट में लगी आग बुझते ही आस-पास के गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली है. वैसे तेल मिल प्लांट में आग लगने से लाखों का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed