जुकरबर्ग पर संसद पैनल सख्त, पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर माफी की मांग
Advertisements

Advertisements

Advertisements

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो हटाने के मामले को लेकर संसद की समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग पर सख्त रुख अपनाया है। संसदीय समिति ने जुकरबर्ग से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने को कहा है। समिति ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर मेटा को मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा पर भी विचार किया जा सकता है।यह विवाद तब शुरू हुआ जब पीएम मोदी का एक वीडियो फेसबुक से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था। मेटा ने बाद में इसे गलती बताते हुए वीडियो को बहाल कर दिया था। कंपनी की ओर से कहा गया था कि कंटेंट गलती से हटाया गया था। मामले को लेकर सरकार और संसदीय समिति ने मेटा से जवाब मांगा है।
Advertisements

Advertisements



