7 साल की बच्ची को घर पर छोड़कर वोट देने गए थे माता-पिता, दुष्कर्म कर करदी हत्या, नदी के पास मिला शव…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- एक व्यक्ति ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। उस समय बच्ची घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मतदान करने गए थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुलियाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376एबी और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुलियाना थाना क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक शख्स ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

दरअसल, पीड़िता घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता वोट करने गए थे। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए शख्स ने उसके साथ पहले गंदा काम किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घर से किया अगवा और नदी के पास किया गंदा काम

23 वर्षीय आरोपी पहले लड़की के घर गया और उसे वहां से अगवा कर नदी के पास ले गया। यहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट दिया। ग्रामीणों ने बच्ची का शव बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 376एबी (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed