10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

लातेहार : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी। टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया और शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते ही नागेश्वर रजक को मौके पर दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी पंचायत सचिव को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। ब्यूरो ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

About The Author

See also  राज्यव्यापी बंद का कई जिलों में असर, सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी

You may have missed