T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान हुआ शर्मशार,

0
Advertisements
Advertisements

Pakistan : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लगातार संदेह के घेरे में हैं. मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ियों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनके एक्शन को गलत बताया है. हालांकि अभी तक आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी गेंदबाज पर ‘चकिंग’ यानी तय सीमा से ज्यादा कोहनी मोड़कर गेंद फेंकने का आरोप लगा हो. इससे पहले भी कई बड़े नाम इस विवाद में फंस चुके हैं.दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर का करियर भी सवालों से अछूता नहीं रहा है. शुरुआती दौर में उनके एक्शन पर आपत्ति जताई गई थी. मेडिकल जांच में बाद में साफ हुआ कि उनकी कोहनी की बनावट सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, जिससे वह ज्यादा मुड़ती दिखाई देती है. जांच के बाद उन्हें दोबारा गेंदबाजी की अनुमति मिल गई थी. शोएब अपने आक्रामक अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते थे और एक समय उन्होंने कहा था कि बड़े बल्लेबाज भी उनकी रफ्तार से असहज हो जाते हैं.मोहम्मद हफीज को भी कई बार संदिग्ध एक्शन के कारण रिपोर्ट किया गया था. उन्हें प्रतिबंध का सामना करना पड़ा और बार-बार अपने एक्शन में बदलाव करना पड़े.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed