भारत की ‘एक्सरसाइज त्रिशूल’ से हिला पाकिस्तान — पहले NOTAM, फिर नौसेना ने जारी की चेतावनी; पश्चिमी सीमा पर दिखी भारत की संयुक्त शक्ति

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली:भारत ने पश्चिमी सीमा पर ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ नामक विशाल सैन्य अभ्यास की शुरुआत की है, जिसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना की संयुक्त भागीदारी हो रही है। इस बहु-आयामी युद्धाभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को और मजबूत करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह अभ्यास पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि भारत किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभ्यास से पहले भारत ने NOTAM (No-Fly Zone Notice) जारी किया था, जिसके बाद नौसेना ने भी समुद्री नेविगेशन वार्निंग दी — जिससे इस ऑपरेशन की व्यापकता और गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

‘एक्सरसाइज त्रिशूल’ के दौरान उन्नत लड़ाकू विमान, मिसाइल सिस्टम, नौसैनिक जहाज और विशेष बलों की यूनिट्स सक्रिय रूप से शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभ्यास भारत की सामरिक तैयारियों और आत्मनिर्भर सैन्य क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करता है।

इस बीच, पाकिस्तानी मीडिया ने इस युद्धाभ्यास को लेकर चिंता जताई है, जबकि भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह अभ्यास “सुरक्षा का अभ्यास” है, “धमकी नहीं।”
यह ऑपरेशन भारत की रक्षा नीति में आत्मविश्वास और रणनीतिक तैयारी का प्रतीक बनकर उभरा है।

Advertisements
See also  जंग का असर पड़ोसी देश पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed