किसानों को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध कराएगा पैक्स अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):- किसानो को हो रही खाद की कीलतो की समस्या का निवारण करने के लिए बिहार कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमेश चौबे ने कोचस मे किसान तथा पैक्स अध्यक्षो से कोचस मे मिले और उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। कॉपरेटिव अध्यक्ष ने कहा कि इस समय किसान यूरिया की किल्लत की वजह से काफी परेशान है। किसानो को इस समय उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी किसानो को पैक्स अध्यक्ष सही समय पर निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराएगा। जिसे की आये दी परेशानियों का सामना करना ना पड़े। उनके आने पर पैक्स अध्यक्षों ने हर्षोल्लास के साथ पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले जगदीश तिवारी, संतोष सिंह ,गोविंद पाठक ,कोचस नगर पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, प्रमोद सिंह, उपेंद्र सिंह ,संजय सिंह, विवेकानंद दुबे, योगेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जमीन विवाद में युवक की हत्या से सनसनी, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

You may have missed