निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को नहीं है ईचागढ़ की जनता की फिक्र: झामुमो…

0
Advertisements

चांडिल:- रांची लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को ईचागढ़ की जनता की तनिक भी फिक्र नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है। यह बातें झामुमो चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो और कांग्रेस वरीय जिला उपाध्यक्ष जिपालाल सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से चांडिल के रुचाप स्थित सन सिटी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कृष्णा महतो ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान ईचागढ़ में किए विकास कार्यों का हिसाब मांगा। झामुमो चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में झामुमो के राज्य सरकर की उपलब्धि को भाजपा अपना उपलब्धि गिना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के निवर्तमान सांसद संजय सेठ ने पिछले पांच सालों में ईचागढ़ में विकास का कोई कार्य नहीं किया सिर्फ जुमलेबाजी की।कृष्णा महतो ने कहा कि भाजपा ने दलितों, आदिवासियों,पिछड़े और मुस्लिमों को आपस में लड़ाने का सिर्फ काम किया। उन्होंने कहा कि संजय सेठ ने आचारसंहिता के पहले किए गए कई शिलान्यास का काम शुरू तक नहीं हुआ।वे जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। जनता इस दगाबाजी का चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष जिपालाल सिंह मुंडा, जिला महासचिव राजू चौधरी, जिला सचिव सुकुमार गोराई,यूथ कांग्रेस विधानसभा प्रभारी उपेंद्र गिरी, दुर्योधन गोप, ईचागढ़ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव,ज्योति प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed