अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, उपायुक्त राजीव रंजन ने दंपती को सौंपा

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी स्थित विशेष दत्तक ग्रहण संस्था में रह रहे एक अनाथ बच्चे को शुक्रवार को नया परिवार मिल गया. बच्चे को गोद लेने से संबंधित सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उपायुक्त राजीव रंजन ने उसे नये माता-पिता को सौंप दिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही बच्चे के जीवन में एक नयी शुरुआत हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासन के अनुसार, बच्चे को गोद लेने वाला दंपती मूल रूप से रांची का रहने वाला है. परिवार की निजता और बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अनाथ और बेसहारा बच्चों का पुनर्वास नियमानुसार तथा उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए किया जाता है.

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल 2026 से अब तक पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की देखरेख में कुल सात अनाथ बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से योग्य परिवारों को सौंपा जा चुका है. प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बेसहारा बच्चों को सुरक्षित पारिवारिक माहौल और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है.

About The Author

See also  14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी के बाद हथियार सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

You may have missed