Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):-  नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि के शपथ ग्रहण के बाद ग्राम सभा का आयोजन चिकसिल पंचायत भवन में किया गया । जिसमें चिकसिल पंचायत के मुखिया सिरधारी रजवार की अध्यक्षता में किया गया ।जिसका संचालन सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह ने किया । जिसमें 15 वीं वित से लेकर सात निश्चय योजनाएं शामिल होगी । वही ग्राम सभा मे वृद्धा पेंशन, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही पंचायत की सर्वांगीण विकास नए सिरे से करने की बाते कही गई । सबका योजना सबका विकास के तहत योजनाओ का प्राथमिकता को चयन किया गया । जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत व गांवों के सामाजिक व आर्थिक विकास की योजनाओं को विकसित करने का निर्णय लिया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके तहत पंचायतों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पंचायतों को एक साल के विकास की कार्य योजना को खुद ही तय कर जीपीडीपी के माध्यम से पंचायत विकास कार्यो की रूप रेखा तैयार की जाएगी । वितीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी के माध्यम से योजना चयन किया जाना है । सरकार द्वारा पंचायतों को मिलने वाली राशि अब पंचायत परफॉर्मेंस ग्राम यानी जीपीडीपी के आधार पर दी जाएगी । इस आम सभा में ग्रामसेवक शैलेन्द्र कुमार, पीआरसी कमलेश कुमार, आवाज सहायक दीपक कुमार, एमओ राहुल कुमार, चिकसिल पंचायत के सरपंच राजेन्द्र राम, पंचायत समिति गुड़िया कुमारी, भुअर साह, विनोद सिंह, वार्ड सदस्य आशा देवी, हीरा साह, मोनू सिंह, राजेन्द्र चौधरी, उमेश लाल, भाजपा नेता भरत कुशवाहा, हिन्दू क्रांति संघ बिहार उपाध्यक्ष डॉ रजनीकान्त पान्डेय तथा चिकसिल पंचायत के जीते हुए वार्ड सदस्य व पंचायत के समस्त ग्रामीण जनता आम सभा में शामिल हुए ।

Advertisements

You may have missed