मजदूर विरोधी नीति व कोल इंडिया के लचर व्यवस्था एवम् कोयला खदान के श्रमिकों के विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन

0
Advertisements

झारखंड (संवाददाता ):-राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की तरफ से आज दिनांक 4 फरवरी 2023 को पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनिडीह महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान सरकार के मजदूर विरोधी नीति व कोल इंडिया के लचर व्यवस्था एवम् कोयला खदान के श्रमिकों के विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया है तत्पश्चात संबंधित 20 सूत्री मांगों की का सूची महाप्रबंधक को दिया गया है। जिसमें 11 वां बेतन समझौता सम्मानजनक करने, श्रमिकों का 13 दिनों का बकाया छूटा हुआ वेतन भुगतान, श्रमिक आवासों की मरम्मत , रिटायर कर्मियों का कैशलैस मेडिकल सुविधा बहाल करने सहित जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई । राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए के झा ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार अब कोल कर्मियों व किसानों की मिलने वाली सुविधा को धीरे-धीरे छीन रही है। राष्ट्रीयकरण के बाद लाखों बेरोजगार लोगों को रोजगार मिला, श्रमिकों के रहन-सहन में सुधार हुआ। अभी वर्तमान में कोल इंडिया में 35000 कुलकर्णी बचे हैं अगर उन्हें भी ढंग से जीवन यापन की सुविधा नहीं सरकार दे सकती तो यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है नए बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग के लोगों के हाथ में झुनझुना थमा दिया लोक जन कल्याण की भावना से जिस तरह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बजट होती थी उसे खत्म कर दिया आज आम आदमी के हाथ खाली हैं । वर्तमान सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इंटक को वेज बोर्ड से अलग किया। आज के कार्यक्रम का अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष पी एन तिवारी और संचालन मुस्लिम अंसारी ने किया मौके पर विद्यासागर राय, संजीत सिंह, उपेंद्र महतो, रामाधार प्रसाद, जितेश कुमार सिंह, रवि चौबे, अब्दुल समद , विजय हजरा, रवि चौबे, जितेश कुमार सिंह, डेगन सिंह, अमित कुमार, त्रिवेणी शर्मा, मोहेलाल मांझी, महावीर माझी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed