भविष्य संवारने का मौका, आधुनिक शिक्षा और स्किल्स पर RKDF University का बड़ा फोकस



रांची : RKDF University Ranchi ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का कहना है कि यहां विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और रोजगारोन्मुखी शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है। संस्थान UGC से मान्यता प्राप्त है तथा AIU का सदस्य है। इसके अलावा विधि पाठ्यक्रमों के लिए BCI और फार्मेसी कार्यक्रमों के लिए PCI की स्वीकृति भी प्राप्त है।

विश्वविद्यालय में प्रबंधन, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फार्मेसी, विधि और लाइफ साइंस समेत कई विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, सेमिनार, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, इंटर्नशिप सपोर्ट, प्लेसमेंट सहायता और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। संस्थान के अनुसार सीमित सीटों पर Early Bird Admission Opportunity के तहत पात्र विद्यार्थियों को विशेष शुल्क लाभ भी दिया जा रहा है।


