खुलेआम नशे का कारोबार, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, इलाके में बढ़ा आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी इलाके में अवैध नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की बिक्री सोनारी नर्स क्वार्टर से आदर्शनगर जाने वाले रास्ते पर अर्जुन गैरेज के पास खुलेआम हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार इस धंधे का मुख्य सरगना शिवलाल बस्ती निवासी ऋषभ साहू है। बताया गया कि इससे पहले भी वह नशे की हालत में कागलनगर एफ रोड पर वाहनों के शीशे तोड़ चुका है।

लोगों ने इस मामले की सूचना सोनारी पुलिस को दी है और वीडियो सबूत भी सौंपे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इलाके में नाराजगी और निराशा का माहौल है।

About The Author

See also  XLRI के AURORA 4.0 में ‘पॉलीक्राइसिस युग में प्रोडक्ट मैनेजमेंट’ पर मंथन

Thanks for your Feedback!

You may have missed