शिव काली मंदिर का 15वां स्थापना दिवस पर श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ 15 से 23 जनवरी तक, वाराणसी की महिला कथा वाचक मंदाकिनी मां सुनाएंगी रामकथा


Saraikela : शिव काली मंदिर का 15वां स्थापना दिवस पर श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ इस बार 15 से 23 जनवरी तक आयोजित होगा. इस रामकथा में वाराणसी की महिला कथा वाचक मंदाकिनी मां रामकथा के साथ शत चंडी पाठ सुनाएंगी. इस बात का निर्णय शनिवार को मंदिर प्रांगण में हुई समिति की बैठक सह लिट्टी पार्टी में ली गई है. बता दें कि न्यू हाउसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर-1, सरायकेला खरसावां में कलश रूपी शिव-काली मंदिर की नींव 2010 में रखी गई थी. 2011 में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जो आज तक सिलसिले वार हर वर्ष आयोजित होता आ रहा है. आज इसी श्रीराम कथा को लेकर तैयारी बैठक की गई. बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए सदस्यों ने बताया कि 15 जनवरी को नगर भ्रमण और कलश यात्रा के उपरांत 16 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन नित्य प्रति सायंकाल
तीन बजे से प्रारम्भ होगा जो निरंतर 23 जनवरी तक चलेगा. जबकि शत चंडी महायज्ञ हर दिन प्रातः नौ बजे से आयोजित होगा. बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारी के साथ-साथ समाज के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. जिसमें एके श्रीवास्तव, आरएन प्रसाद, वीरेंद्र कुमार यादव, केडी सिंह, रविन्द्र नाथ चौबे, हरेन्द्र तिवारी, प्रकाश मेहता, जवाहर लाल सिंह उर्फ मामा जी, रजनीकांत जायसवाल और सूरज भदानी को संरक्षक बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर, महामंत्री मनोज तिवारी तथा कैलाश पाठक, एस० वेणुगोपाल, जतन कुमार, प्रमोद सिंह, मनोज आगीवाल, नीतू शर्मा, उमेश कुमार दुबे, अनिल प्रसाद, मीना सिंह, संध्या प्रधान, सत्यम भारद्वाज, मंदिर के पुजारी चंद्रभान पंडित आदि संचालन कमेटी में सक्रिय रूप से शामिल हैं. आज की बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने समिति को संवैधानिक रूप देने के लिये विधिवत ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया, जिसकी प्रारूप और रूपरेखा तैयार कर ली गई है. मंदिर की विशेषता यह है कि यहां सालोंभर अमावस्या के मौके पर मां काली की आराधना के साथ काली पूजा और दुर्गा पूजा का आयोजन होता है.




