अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर संगोष्ठी में नेताओं ने मजदूरों की स्थिति पर किया चिंतन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने रखा विचार

0
Advertisements

Saraikela : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में इंटक (सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी) द्वारा एक ‘मजदूर दिवस संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सम्मिलित हुए. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है. उन्होंने इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को ‘मजदूरों का मसीहा’ बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में टाटा मोटर्स के 2700 अस्थायी श्रमिकों को स्थायी करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. वहीं राकेश्वर पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती यूनियनों की संख्या पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने स्पष्ट किया कि शक्ति के बिखराव से मजदूरों का नुकसान होता है. अतः सभी संगठनों को एक बैनर तले आना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि इंटक का मूल उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति के मजदूर को न्याय दिलाना है. इस अवसर पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी, रबिन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, देविका सिंह, शशि भूषण प्रसाद, आर के सिंह, विजय खा, इंदर अग्रवाल, सूरज भदानी, राणा सिंह, सुनील सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं झारखंड की चार बेटियां, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Thanks for your Feedback!

You may have missed