भारत के कर्नाटक में ओमिक्रोन ने दी दस्तक , दो मरीजों की हुई पुष्टि

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कर्नाटक (संवाददाता ):- दुनिया के कई देशों में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस का खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्नाटक में ओमिक्रॉन संक्रमित दो लोगों की पुष्टि की है। यह खबर आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय और सभी राज्य सरकारें सतर्क हो गयी हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि दोनों मरीज कर्नाटक राज्य से मिले हैं। इनमें से एक 66 साल का और दूसरा 46 साल का है।उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के बारे में जानकारी बहुत कम है। इस वेरिएंट के अब तक आये 32 म्यूटेंट के कारण यह कहा जा सकता है कि यह काफी संक्रामक वेरिएंट है। लेकिन इस वैरिएंट से हमें कितना नुकसान हो सकता है, अभी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। स्वास्थ्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि डरने वाली स्थिति नहीं है, बस हमें सावधान रहना है। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed