अधिकारियों ने प्रखंड स्तरीय कम्युनिटी किचेन का किया निरीक्षण,सोशल मीडिया पर अफवाह खबर फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (राजू रंजन द्विवेदी):- लॉकडाउन के मद्देनजर नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अमियावर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चल रहे प्रखंड स्तरीय कम्युनिटी किचेन का अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा उक्त स्थल पहुंच जायजा लेते हुए वहां की विधि व्यवस्था को देखते हुए संतोष व्यक्त किया गया । साथ ही साथ एसडीएम विजयंत एवं एसडीपीओ राजकुमार ने सोशल मीडिया पर झूठी खबरें एवं अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए संकेत दिए हैं । नासरीगंज में विधि व्यवस्था का जायजा लेने आए अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं झूठी खबरें पोस्ट करने और वायरल मैसेजों को बिना पड़ताल के फॉरवर्ड किए जाने का फैशन दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है । जिसके चलते समाज में तनाव एवं विद्वेष फैलता है ।अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोग खुद ही अपनी आदतों से बाज आ जाएं । अन्यथा प्रशासन वैसे लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं । और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है । मौके पर सीओ श्याम सुंदर राय एवं थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed