काराकाट पुलिस ने ब्रेजा कार साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद , शराब तस्कर फरार , मामलें में जुटी पुलिस

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (राजू रंजन द्विवेदी):- काराकाट पुलिस को मिली बड़ी भारी सफलता , पुलिस ने ब्रेजा कार साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद , शराब तस्कर फरार , मामलें में जुटी पुलिस । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुगीबाल गांव के सरकारी पानी टंकी भवन से लगभग 134 कार्टन विदेशी शराब साथ ब्रेजा कार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया है । चिन्हित स्थलों पर शराब रखने की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद अपने दल बल के साथ चिन्हित स्थलों पर पहुंच छापेमारी शुरू कर दी । थानाध्यक्ष ने बताया कि कैप्टन ब्लू 750 एमएल का 47 कार्टन , कैप्टन ब्लू 375 एमएल का 9 कार्टन एवं ब्लू स्ट्रोक 375 एमएल का 78 कार्टन यानी कुल मिलाकर 134 कार्टन में कुल 1211.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामलें की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है । उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed