टाटानगर स्टेशन में अब यात्रियों को मिलने वाली है कई सुविधाएं, मास्टरप्लान के तहत किये जायेंगे कई सारे बदलाव

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में अब यात्रियों को कई सुविधाएं मिलने वाली है. मास्टर प्लान के तहत स्टेशन में कई सारे बदलाव किए जाने है. इसको लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष पाठक और उनकी टीम ने स्टेशन परिसर और आस-पास के इलाकों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि झारसुगुड़ा और बंडामुंडा स्टेशन के बाद टाटानगर स्टेशन में रेलवे स्टाफ और यात्रियों के लिए लॉबी का निर्माण किया जाना है. टाटानगर स्टेशन के रनिंग रूम के पास इसका निर्माण किया जाएगा जिसके लिए अतिक्रमण और अन्य क्वार्टर को तोड़ा जाना है. इसका काम एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें रेलवे कर्मचारियों के लिए कई सुविधाएं दी गई है. साथ में आराम करने के लिए कमरा और मीटिंग के लिए भी एक हॉल बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्टेशन के सकेंड इंट्री गेट पर भी यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी. वहीं स्टेशन परिसर में भी मॉडल स्टेशन के तहत बदलाव किए जाएंगे. इसके लिए एक कंसलटेंट भी रखा जाएगा जिसे यह जिम्मेदारी दी जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आई लव टाटानगर और आई लव चाईबासा का लगेगा बोर्ड

उन्होंने बताया कि रॉटरी कल्ब की मदद से टाटानगर स्टेशन परिसर में इंजन लगाया गया था अब स्टेशन परिसर में आई लव टाटानगर का बोर्ड भी लगाया जाएगा. वहीं चाईबासा स्टेशन परिसर में भी आई लव चाईबासा का बोर्ड लगाया जाना है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed