राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, अब चारों सदनों के सदस्य बने, सियासत में नया रिकॉर्ड

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण संसद भवन परिसर में हुआ, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से उच्च सदन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस कदम के साथ नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद—चारों सदनों की सदस्यता हासिल की है। यह उनके लंबे राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है और इसे एक दुर्लभ रिकॉर्ड के रूप में देखा जा रहा है।

शपथ ग्रहण के बाद यह राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए के भीतर चर्चा तेज होगी।

About The Author

See also  16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता

Thanks for your Feedback!

You may have missed